हरियाणा में करनाल के कौटिल्य पंडित उर्फ गूगल बॉय फिर सुर्खियों में हैं। 5 साल की उम्र में दुनिया भर के देशों की कैपिटल, करेंसी, जनसंख्या और भौगोलिक विवरणों को याद कर लिया। गूगल बॉय के तौर पर मशहूर हुए। इसी उम्र में फेमस टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर भी बैठे। मगर, अब कौटिल्य की चर्चा अलग वजह से है। वह सिर्फ 17 साल की उम्र में इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ फिजिक्स की पढ़ाई करने जा रहे हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ब्रह्मांड विज्ञान (कॉस्मोलॉजी), प्लाज्मा फिजिक्स, डार्क मैटर, पार्टिकल थ्योरी और एआई फॉर ह्यूमैनिटी में रिसर्च करेंगे। ऑक्सफोर्ड के बॉलियोल कॉलेज की तरफ से अगस्त में ही कौटिल्य को ऑफर मिला है। अक्टूबर से डिग्री की शुरुआत होगी। साथ ही 25 लाख की स्कॉलरशिप मिली है। कौटिल्य ने जीडी गोयनका स्कूल से 12वीं पास की है। पहले जानिए कौन हैं कौटिल्य पंडित, कैसे उनकी प्रतिभा पता चली… फेमस होने के साथ उपलब्धियां भी मिलीं… कौटिल्य की ये खासियतें भी जानिए…. 100 से ज्यादा ग्रंथ-प्राचीन पुस्तकें पढ़ चुके कौटिल्य पंडित ने अब तक 100 से अधिक किताबें पढ़ी हैं। इनमें ग्रंथ, विज्ञान, इतिहास, समाज दर्शन और लोकप्रिय विज्ञान से जुड़ी पुस्तकें शामिल हैं। भौतिकी और गणित से जुड़ी कई विश्वप्रसिद्ध किताबें पढ़ी हैं। इनमें फाइनमैन लेक्चर्स ऑन फिजिक्स , क्वांटम मैकेनिक्स (डी.जे. ग्रिफ़िथ्स), मैकेनिक्स (क्लेप्नर और कोलेंकोव) तथा ऑप्टिक्स (यूजीन हेच्ट) शामिल हैं। इंडिया आफ्टर गांधी, डिस्कवरी ऑफ इंडिया के साथ-साथ भगत सिंह की ‘मैं नास्तिक क्यों हूं’ भी पढ़ी है। चाणक्य आदर्श, उन्हीं की तरह चोटी रखते हैं कौटिल्य प्राचीन भारत के महान अर्थशास्त्री चाणक्य को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं की तरह तेज बुद्धि वाला व्यक्ति बनने की चाह रखते हैं। उन्हीं की तरह सिर पर चोटी भी रखते हैं। दिलचस्प है कि चाणक्य का नाम कौटिल्य भी रहा है। कौटिल्य शुद्ध शाकाहारी हैं और धार्मिक आस्था भी रखते हैं। एक बहन विदेश में पढ़ रही, दूसरी बहन एमएससी में पिता सतीश शर्मा बताते हैं कि हमने हमेशा बच्चों की रुचि के विषयों में उनका साथ दिया। कौटिल्य की दो बहनें भी हैं, मृदुल और दीक्षा। मृदुल एमएससी की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि दीक्षा विदेश में स्कॉलरशिप पर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कर रही है। Post navigation ‘द बंगाल फाइल्स’ में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे-बहू नजर आएंगे:एक्टर बोले- नमाशी में दिखती है मेरी झलक, सलाह दी सिर्फ डायरेक्टर की सुनना अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट ने की सगाई:फुटबॉलर ट्रैविस केल्सी ने पहनाई अंगूठी, रोमांटिक तस्वीरों के साथ की अनाउंसमेंट, डायमंड रिंग की कीमत करीब साढ़े 4 करोड़