शिवपुरी के खनियाधाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 50 हजार रुपए की 10 पेटी देसी शराब और 80 हजार रुपए की एक बाइक जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम रमपुरा तिराहे पर पहुंची। वहां दो युवक शराब की पेटियों के साथ खड़े थे। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे में फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पहाड़पुर अछरौनी निवासी प्रमोद यादव (19) के रूप में हुई है। फरार आरोपी कृष्णा यादव भी इसी गांव का रहने वाला है। 1.30 लाख का सामान जब्त थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के अनुसार, आरोपी के पास से तीन प्लास्टिक के काले कट्टों में रखी देसी मदिरा की पेटियां मिलीं। इसके अलावा एक बाइक (MP-33ZC-1337) भी जब्त की गई। जब्त सामान की कुल कीमत 1.30 लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।