इंदौर में अग्रवाल समाज की संस्था अग्रमंच ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। साउथ एवेन्यू होटल में आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्था की संस्थापक दीपिका गोयल ने बताया कि राजनैतिक, प्रशासनिक, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा और खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का चयन किया गया। सम्मानित होने वालों में मुग्धा गोलू शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रशिक्षिका उन्नति सिंह, वाॅव ग्रुप की सुरुचि मल्होत्रा, गायिका वर्षा झालानी शामिल रहीं। इसके अलावा डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. पल्लवी बिंदल, एंकर ऋषिता अग्रवाल, समाजसेविका सुनीता दीक्षित और नम्रता सावंत तथा एडवोकेट वर्षा गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। दीपिका गोयल ने कहा कि ‘नारी तू नारायणी’ के भाव को समझते हुए यह सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं कठिन परिस्थितियों में भी परिवार को संभालते हुए देश की प्रगति में योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों ने अपने विचार रखे और अन्य महिलाओं को समाज हित में काम करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विभिन्न गेट-टू-गेदर गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। समारोह में संस्था की सदस्य प्रीति गर्ग, रितु गोयल, शीतल सिंगल, नेहा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, वर्षा गोयल, सोनल गोयल, पूजा मंगल, मोनिका अग्रवाल, सुधा मित्तल समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं। Post navigation शिवपुरी में एक शराब तस्कर गिरफ्तार:50 हजार की शराब और 80 हजार की बाइक जब्त, एक आरोपी फरार कन्हवारा गांव में कलेक्टर ने सुनी शिकायतें:समाधान के निर्देश दिए, कटनी के कई गांवों में होगी लोक सुनवाई