शाजापुर जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग गांवों में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला दुधाना गांव के लालसिंह पिता घिसुसिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला मकोड़ी थाना सुनदरसी निवासी 40 वर्षीय बाबूनाथ पिता मुन्ना नाथ ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें भी जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी प्रभारी बाबूलाल डाबी ने बताया है कि दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों व्यक्तियों ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसकी जानकारी संबंधित थाने को भेजी जाएगी। फिलहाल में जीरो पर मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। Post navigation विदिशा में लगेगी नेशनल लोक अदालत:8 मार्च को 11 हजार केस पेश होंगे; बिजली बिल पर मिलेगी 100% ब्याज छूट ‘Will soon be dead’: 26/11 accused Tahawwur Rana tells US court he’ll be tortured if extradited to India