विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विकास निगम, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने 255 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई है। कार्रवाई दो दिनों में की गई। 4 मार्च को शहरखेड़ा क्षेत्र में 150 हेक्टेयर और 5 मार्च को सगड़ा गांव के पास 105 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। इस अभियान में करीब 150 कर्मचारी शामिल थे। दो जेसीबी और 14 ट्रैक्टरों की मदद से अवैध खेती की फसलें नष्ट की गईं। वन विकास निगम के संभागीय प्रबंधक तरुण कौरव ने बताया कि शहरखेड़ा के कक्ष क्रमांक 343, 345, 350, 352 और सगड़ा गांव से लगे कक्ष क्रमांक 362 में यह कार्रवाई की गई। इन क्षेत्रों में कई वर्षों से अतिक्रमणकारियों का कब्जा था। लटेरी क्षेत्र के जंगलों में वन माफिया सक्रिय थे। वे सागौन के पेड़ काटकर जंगल की जमीन पर अवैध खेती कर रहे थे। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। लटेरी वन परिक्षेत्र के रेंजर नवीन भारद्वाज के नेतृत्व में लगातार वन भूमि से माफियाओं को बेदखल किया जा रहा है। इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हुए अतिक्रमण को अब हटाया जा रहा है। देखें कार्रवाई की तस्वीरें… Post navigation शराब के नशे में जीजा ने की साले की हत्या:लोहे के पाइप से सिर और पीठ पर किया हमला; आरोपी फरार बड़वानी में 40 स्थानों पर लगेंगे भोंगर्या हाट:ढोल-मांदल और बांसुरी की धुन पर होगा नृत्य, पलायन से लौटे ग्रामीण करेंगे खरीदारी