मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की ग्राम पंचायत ननावद में एक खेत से तीन अजगर मिले। इनमें एक बड़ा अजगर और उसके दो बच्चे थे। बड़े अजगर का वजन 90 किलोग्राम था। रात के समय अजगरों को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फॉरेस्ट टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वन विभाग की टीम ने लगभग चार घंटे की मेहनत के बाद तीनों अजगरों को सुरक्षित पकड़ा। टीम ने अजगरों को जंगल में छोड़ दिया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। Post navigation प्रहलाद पटेल बोले- मैं परिक्रमावासी हूं, मैंने खुद भिक्षा मांगी:कांग्रेस को विरोध करना है तो मेरा करे, पार्टी को क्यों गाली दे रहे After backlash, Kerala CPM secretary clarifies booze ban only for brass