‘कपिल-शर्मा-से-बड़ा-कोई-नहीं’:भारती-सिंह-बोलीं-मेरे-लिए-वो-एनर्जी-बूस्टर-हैं,-जब-भी-टूटती-हूं-हौसला-बढ़ाते-हैं

कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में कपिल शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कपिल को एक सपोर्टिव और विनम्र इंसान बताया। भारती ने कहा कि आज कपिल से बड़ा कोई नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वह हर किसी की दिल से मदद करते हैं। दरअसल, राज शमानी ने पॉडकास्ट के दौरान भारती सिंह से पूछा कि उनकी जिंदगी में कपिल शर्मा का कितना अहम रोल है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, बहुत बड़ा। कपिल मेरे आइकॉन हैं। लोग कहते हैं कि उन्होंने ये- वो कहा, लेकिन मैंने उनकी मेहनत देखी है। वो अकेले बैठते हैं। उन्हें किसी राइटर की जरूरत नहीं है, उन्हें बस टाइपिंग के लिए राइटर चाहिए। भारती ने कहा, कपिल शर्मा के ऊपर तो कोई नहीं है न? मैं उन्हें बहुत मानती हूं और आज भी जब कभी मैं थोड़ा डाउन फील करती हूं, तो वो फोन करते हैं। मेरा उनके घर बहुत आना-जाना है। वो मेरे लिए एक एनर्जी बूस्ट हैं। मुझे याद है कि वो मुझसे हमेशा यही कहते हैं, ओए, तू शेर है। तू जो कर सकती है, वो कोई नहीं कर सकता। आपको लगता है कि अच्छा, इन्होंने बोल दिया तो मेरे पास तीन ही गोलियां हैं, पर अब मैं 30 चला सकती हूं। उनके मन में कभी ये नहीं होता कि हमारी सेम फील्ड है, वो बस गाइड करते हैं। भारती ने आगे कहा, वो हमेशा दूसरों को मौके देते हैं, चाहे कोई भी हो। कपिल आज भी नर्वस हो जाते हैं, घबराहट होती है, पसीना आता है, अपनी इतनी शानदार करियर के बावजूद। बहुत डाउन-टू-अर्थ हैं। स्टेज पर पता नहीं आपको वो कैसे दिखते हैं। लेकिन मैंने उस बंदे को पर्सनली जाना है। बहुत ही जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं, हर बात सुनते हैं, इतना सराहते हैं क्योंकि वो बंदा झूठा नहीं है। बता दें, भारती सिंह कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार लाफ्टर शेफ्स 2 में देखा गया था।