सबसे कामयाब फीमेल कॉमेडियन कही जाने वालीं भारती भले ही लोगों को खूब हंसाती हैं, हालांकि उनकी जिंदगी बेहद दर्दनाक रही। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में भारती ने बताया कि उनकी मां उन्हें पैदा नहीं करना चाहती थीं। वो अबॉर्शन के लिए कई कोशिशें कर चुकी थीं। इसके अलावा कॉमेडियन ने उस इंसिडेंट पर भी बात की, जब कॉलेज के दिनों में बस में एक आदमी ने उन्हें गलत तरह छुआ और जवाब में उन्होंने सबके सामने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। राज शमानी के पॉडकास्ट में भारती ने बचपन का बुरा अनुभव शेयर कर कहा, ‘मेरी मम्मी हाउसवाइफ थीं, दो बच्चे हो चुके थे। पहले तो पता ही नहीं चलता था कि अरे मैं प्रेग्नेंट हो गई। दो-तीन महीनों बाद पता चला। फिर मेरी मम्मी ने इतनी सारी जड़ी बूटियां बाबा से मिलकर खाईं। पैर के बल बैठ कर पोछे मारे, गरम चीज पपीता खा लिया, खजूर खा लिए कि रहे ना। आना ही था मुझे। मेरी मम्मी ने खुद पैदा किया है मुझे। मेरी मम्मी घर में अकेली थीं। रात की मेरे पापा की ड्यूटी थी तो अकेली ने पैदा किया। लेकिन वो कॉर्ड काटने के लिए बस दाई को बुलाया जिसने 60 रुपए लिए। मैं 60 रुपए में हुई हूं। मैं 60 रुपए का बच्चा हूं। और आज देखो मैंने अपनी मम्मी को ₹1 करोड़ 60 लाख का घर लेकर दिया है।’ आगे भारती ने कहा, ‘मैं अनचाहा बच्ची थी। नहीं चाहते थे क्योंकि पहले लड़का लड़की थे। उनको होता था कि बच्चे दो ही अच्छे एक लड़का है और लड़की है। तीसरा नहीं करना कि कौन पालेगा, पर मैं हो गई। फिर उसके बाद उन्होंने बहुत प्यार दिया।’ भारती ने ये भी बताया है कि उनके घर में फोन तक नहीं हुआ करता था। ऐसे में लाफ्टर चैलेंज वालों ने उनके पड़ोसियों के घर कॉल कर उन्हें शो ऑफर किया था। भारती ने कहा, ‘जब लाफ्टर चैलेंज से मुझे फोन आया ना तब हमारे घर में फोन भी नहीं था। पड़ोसियों के घर आया लैंड लाइन पर। तो एक प्रोडक्शन हाउस है एंड मॉल। मेरी मम्मी कहती बॉम्बे से कोई अंडे बेचने वाले फोन करे जा रहे हैं। तुमको बुलाना चाहते हैं। मैं कहा ये आप क्या कह रहे हो? कहती हैं हां। तो मैंने कहा चलो आएगा तो मैं सुनूंगी फोन।’ ‘फोन पर उसने बोला, हाय मैं एंडेमल से बोल रही हूं। मैंने कहा वो क्या होता है? प्रोडक्शन हाउस पता ही नहीं था क्या होता है। उन्होंने कहा, शो बनाते हैं लाफ्टर चैलेंज आपने देखा होगा कपिल शर्मा वाला सुदेश लहरी वाला। मैं कहा हां जी। उन्होंने कहा हम आपको उसमें लेना चाहते हैं। तो मेरे को लगा कि ये कहेंगे कि आओ तो उसके लिए कपड़े और जाने का किराया कैसे आएगा। मैंने बोला मैं आ नहीं सकती। मैं तो कॉलेज में पढ़ती हूं। उन्होंने कहा, नहीं नहीं आपके साथ आपकी मम्मी को बुलाएंगे। आप कैसे आओगे? हमें बता दीजिए। कौन सी डेट।’ भारती ने बताया कि कुछ समय बाद उन्हें फ्लाइट की टिकट भेजी गई। उन्होंने बस दूर से ही फ्लाइट देखी थी। जब वो गईं तो उन्होंने एयरपोर्ट में ये सोचकर ट्रॉली नहीं ली कि शायद उसके भी पैसे देने होते होंगे। इस तरह उनकी जर्नी शुरू हुई और आज उन्हें हर कोई जानता है। Post navigation तलाक के दिन फूट-फूटकर रोईं धनश्री वर्मा:युजवेंद्र चहल की शुगर डैडी वाली टी-शर्ट पर चुप्पी तोड़कर कहा- वॉट्सऐप कर देता, टी-शर्ट की क्या जरुरत थी ‘कपिल शर्मा से बड़ा कोई नहीं’:भारती सिंह बोलीं- मेरे लिए वो एनर्जी बूस्टर हैं, जब भी टूटती हूं हौसला बढ़ाते हैं