इंदौर के राजवाड़ा पर बुधवार को कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस तथा ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। दरअसल, शहर में ट्रैफिक सुधार के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश में अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों, फुटपाथ पर सामान रख और अतिक्रमण कर ट्रैफिक बाधित करने वालों को खिलाफ इस अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर सिंह ने इंदौर में ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस आदि के अमले के साथ संयुक्त दल बनाया है। इन दलों ने ये कार्रवाई की। जोन 12 में आने वाले गुरुद्वारा चौराहे से राजवाड़ा तक बुधवार को ये कार्रवाई की गई। सड़क और फुटपाथ पर खड़े वाहनों और सामान रखने पर 13 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की। कुछ जगह से अतिक्रमण हटाया और सामान जब्त किया। कई जगह लोगों को समझाइश भी दी गई की गाड़ियां एवं सामान अपने परिसर में रखे। संयुक्त कार्रवाई में एसडीएम प्रियंका चौरसिया, जोनल अधिकारी राहुल सूर्यवंशी, बीआई अंशुल चौरसिया आदि मौजूद थे। Post navigation मंत्री प्रहलाद पटेल का विवादित बयान, कांग्रेस का विरोध:शिवपुरी के माधव चौक पर कांग्रेस कल करेगी पुतला दहन; मंत्री पद से बर्खास्तगी की मांग चौरई में अफीम की खेती पकड़ाई, 1 गिरफ्तार:पुलिस ने 8 किलो से अधिक मात्रा के पौधों को किया जब्त,15 दिन के अंदर दूसरी कार्रवाई