चौरई पुलिस ने मानेगांव में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। बुधवार को पुलिस ने खेत से 8 किलो 304 ग्राम अफीम जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 80,000 रुपए है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मानेगांव निवासी प्रीतम वर्मा अपने खेत में अफीम की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेत पर छापा मारा, जहां अवैध रूप से अफीम की खेती हो रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी प्रीतम वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मानेगांव में अफीम की खेती हो रही है, जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेत पर छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चौरई में 15 दिनों में दूसरी कार्रवाई यह 15 दिनों के अंदर चौरई में अफीम की खेती करने वाले के खिलाफ दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले भी पुलिस ने एक अन्य मामले में अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया था। पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गणपत उइके, एसआई रंजीत धुर्वे, एएसआई हिरैशी नागेश्वर, शेख असगर अली, आरक्षक राजकिशोर बघेल, सतीश बघेल, योगेश मालवी, झनक सनौड़िया और दीनानाथ यादव की अहम भूमिका रही। Post navigation राजवाड़ा पर फुटपाथ पर रखा सामान हटाया:जिला प्रशासन-निगम और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, लोगों को दी समझाइश ‘Mystery’ illness in Sukma village claims 13 lives in a month