एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के लगभग छह हफ्ते बाद, उनके पति और एक्टर पराग त्यागी ने अपने सीने पर शेफाली का पोर्ट्रेट टैटू बनवाया। एक फेमस टैटू आर्टिस्ट ने इसका वीडियो शेयर किया, जिसमें पराग शांत होकर टैटू बनवा रहे हैं। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस टैटू को देखकर भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने शेफाली के लिए प्रार्थना की और पराग को सपोर्ट किया। इसको लेकर एक यूजर ने लिखा, “बस इस आदमी से प्यार है, भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।” वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा, “इसे कहते हैं सच्चा प्यार।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “सच्चा प्यार।” बता दें कि एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, जिन्हें लोग ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानते थे, उनका निधन 27 जून 2025 को हुआ। उनके निधन के बाद पराग ने इंस्टाग्राम पर कई भावुक पोस्ट शेयर किए। उन्होंने बताया कि वह उन्हें कितना याद करते हैं। पराग ने शेफाली के अधूरे सपनों को पूरा करने का भी फैसला किया। 12 अगस्त को पराग ने ‘शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन फॉर गर्ल्स एजुकेशन एंड वुमन एम्पावरमेंट’ की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने यूट्यूब पर पोडकास्ट शुरू करने की भी योजना बनाई। Post navigation डॉग लवर्स पर भड़के राम गोपाल वर्मा:बोले- कहां थे जब दिन दहाड़े आवारा कुत्तों ने 4 साल के बच्चे को बेरहमी से मारा, अपने घर में रखो एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भीड़ में गिरी बच्ची को दुलारा:लखनऊ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ चाट खाई, बोलीं- तीखा कम रहेगा