अपने बेबाक अंदाज के लिए अलग पहचान रखने वाले लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने हाल ही में उस फैन को जमकर फटकार लगाई है, जिसने उन्हें पाकिस्तानी कहा था। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर जावेद अख्तर ने एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। जिस पर एक फैन ने ये कह दिया कि उनका स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त (पाकिस्तानियों का स्वतंत्रता दिवस) को होता है। इस पर जावेद अख्तर ने उन्हें करार जवाब दिया है। जावेद अख्तर ने पहली पोस्ट में लिखा था, ‘मेरे सभी भारतीय बहनों और भाइयों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह आजादी हमें थाली में परोसी नहीं गई। आज हमें उन लोगों को याद करना चाहिए और उन्हें सलाम करना चाहिए जो हमें आजादी दिलाने के लिए जेल गए और जो फांसी पर चढ़ गए। आइए हम यह सुनिश्चित करें कि हम इस अनमोल तोहफे को कभी न गंवाएं।’ जावेद अख्तर की इस पोस्ट में एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘आपका स्वतंत्रता दिवस तो 14 अगस्त को है ना।’ इस पर जावेद अख्तर भड़क गए और जवाब में लिखा, ‘बेटा, जब तुम्हारे बाप दादा अंग्रेज के जूते चाट रहे थे, मेरे बुजुर्ग देश की आजादी के लिए काला पानी में मर रहे थे। अपनी औकात में रहो।’ इसी पोस्ट में एक यूजर ने जावेद अख्तर को गद्दार कह दिया, जिस पर उन्होंने कहा, ‘गद्दार वो हैं, जो नॉन कॉर्पोरेशन और क्विट इंडिया मूवमेंट के खिलाफ थे। गद्दार वो हैं, जिन्होंने जितना हो सका अंग्रेज की मदद की। गद्दार वो हैं जो हमारे संविधान और तिरंगे के खिलाफ थे। ये पता लगा कर वो कौन थे, अपनी जहालत थोड़ी सी कम कर लो।’ बताते चलें कि कई यूजर्स जावेद अख्तर के बेबाकपन की तारीफें कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक हिस्सा ऐसा भी है, जो उन्हें जमकर ट्रोल कर रहा है। Post navigation आर्यन खान की सीरीज का फर्स्ट लुक रिलीज:शाहरुख के आइकॉनिक डायलॉग में आर्यन ने दिया ट्विस्ट, कहा- पिक्चर सालों से बाकी है, लेकिन सीरीज अब शुरू होगी ‘भाई अब उम्र हो गई’:शाहरुख खान को यूजर ने दी रिटायरमेंट की सलाह, किंग खान ने दिया मजेदार जवाब