शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज बेड्स ऑफ बॉलीवुड का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस टीजर में आर्यन खान खुद पिता शाहरुख का आइकॉनिक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं, लेकिन आखिर में उन्होंने रोमांटिक डायलॉग में ट्विस्ट देते हुए इसे क्रूर बना दिया है। फर्स्ट लुक की शुरुआत में आर्यन खान पिता शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें का आइकॉनिक सीन रीक्रिएट कर वायलन बजाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ वो कहते हैं, ‘एक लड़की थी, दीवानी सी, एक लड़के पर वो मरती थी, नजरें झुकाकर, शरमा कर, गलियों से गुजरती थी’। इस रोमांटिक डायलॉग के बीच में अचानक आर्यन कहते हैं, ‘और अचानक एक ट्रक आया, उसे कुचलकर चला गया। थोड़ा ज्यादा हो गया न, आदत डाल लो। क्योंकि मेरा शो भी थोड़ा ज्यादा है।’ इस डायलॉग के ठीक बाद रोमांटिक दिखने वाला ये फर्स्ट लुक वायलेंट एक्शन सीन्स में बदल जाता है। आर्यन ने फर्स्ट लुक में बताया है कि ये सीरीज बॉलीवुड पर होगी। आर्यन कहते हैं, ‘इसे सालों से आपने प्यार भी किया, वार भी किया। तो मैं भी वही करूंगा, बहुत सारा प्यार और थोड़ा सा वार। क्योंकि पिक्चर तो सालों से बाकी है, लेकिन शो तो अब शुरू होगा।’ शाहरुख ने शेयर किया बैड्स ऑफ बॉलीवुड का फर्स्ट लुक बताते चलें कि नेटफ्लिक्स के साथ-साथ शाहरुख खान और गौरी खान ने भी आर्यन को सपोर्ट करते हुए उनकी सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्ट किया है। बताते चलें कि शो का प्रिव्यू 20 अगस्त को जारी किया जाएगा। सीरीज से आर्यन खान डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं। सीरीज में लक्ष्य, बॉबी देओल, मनोज पहवा, गौतमी कपूर और राघव जुयाल अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। Post navigation बिग बॉस 18 फेम कशिश कपूर पर धोखाधड़ी के आरोप:डिजाइनर का दावा ड्रेस इस्तेमाल कर बर्बाद की, मुआवजे के 85 हजार देने से इनकार किया पाकिस्तानी कहे जाने पर फैन पर भड़के जावेद अख्तर:कहा- औकात में रहो, तुम्हारे बाप-दादा अंग्रेजों के जूते चाटते थे, हमारे बुजुर्ग आजादी के लिए मर रहे थे