इंदौर के एक अस्पताल को लेकर आरोप लगा है कि उसके आईसीयू में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने इस मामले में इंदौर संभाग आयुक्त और सीएचएमओ को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि गंभीर मरीजों के साथ 24 घंटे उनके परिजनों को आईसीयू में रखने की अनुमति दे रहा है। यह नियमों के विपरीत है। उल्लेखनीय है कि आईसीयू में मरीज के अलावा किसी और का रुकना प्रतिबंधित होता है। इससे स्वच्छता बनाए रखने और मरीज की जल्द रिकवरी में मदद मिलती है। वर्तमान में अस्पताल में मरीजों की देखभाल, उन्हें उठाने-बिठाने और साफ-सफाई की जिम्मेदारी परिजनों पर डाली जा रही है। ग्राहक पंचायत ने मांग की है कि इस लापरवाही पर तुरंत रोक लगाई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान चंद्रप्रकाश तिवारी, अभीष्ट मिश्र, गौरव राउत, रूबी दुबे, लव हार्डिया, सौरभ त्रिपाठी, कमल सोलंकी, तुषार दुबे और मीडिया प्रभारी मनोज पंवार मौजूद थे। Post navigation Happy Women’s Day 2025: Top 50 Wishes, Messages and Quotes to share with your loved ones दम घुटने से कपड़ा ब्रोकर की मौत:पत्नी से चल रहा था विवाद, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया, कहा- किसी परिचित ने की हत्या