एरोड्रम इलाके में एक ब्रोकर का शव उसके घर में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। परिवार से सूचना मिलने के बाद पुलिस हत्या के एंगल से जांच में जुट गई है। एरोड्रम टीआई तरुण बघेल के मुताबिक घटना कालानी नगर की है। यहां सचिन चोपड़ा अपने बेटे और मां के साथ रहते हैं। सचिन की मां देखने के लिए सचिन के कमरे में पहुंची। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो मां ने पड़ोसियों को सूचना देकर घर बुलाया। सभी लोग सचिन को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने दम घुटने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने बुधवार रात 8 बजे इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया। कपड़ों का ब्रोकर था सचिन पुलिस के मुताबिक सचिन कपड़ों की ब्रोकरशिप का काम करता है। उसके परिवार में बेटा और मां है। घर में नीचे किराएदार रहते हैं। सचिन अलग कमरे में रहता था। वह देर जब भी घर आता तो सीधे कमरे में चला जाता था। सचिन की मां ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर रात भी वह देर से आया और सीधा अपने कमरे में चला गया। इसके बाद बाहर नहीं निकला। पत्नी से चल रहा विवाद सचिन की पत्नी काफी समय पहले उसे छोड़कर मायके में रह रही है। बताया जाता है कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। सचिन शराब पीने का भी आदी था। पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे किसी परिचित का हाथ हो सकता है। पुलिस पूरे मामले में आसपास के फुटेज और परिवार से बातचीत कर मामले में जानकारी जुटा रही है। वहीं सचिन के कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। Post navigation इंदौर के निजी अस्पताल में ICU के नियमों का उल्लंघन:गंभीर मरीजों के साथ 24 घंटे परिजनों को रखने की शिकायत, ग्राहक पंचायत ने दिया ज्ञापन मैहर में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर विवाद:मैहर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; नेत्रहीन दंपति समेत तीन लोग घायल