मंडला में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सोमेश मिश्रा और एसपी रजत सकलेचा ने बैगा-बैगी चौक से बड़ चौराहा तक का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बुधवार शाम शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। नगरपालिका कॉम्पलेक्स की दुकानों के सामने पार्किंग ब्लॉक्स पर निशान लगाने को कहा गया है। दुकानदारों को निर्धारित पार्किंग एरिया में ही वाहन खड़े करने की हिदायत दी गई। प्योर ब्लॉक्स पर गंदगी फैलाने वाली ऑटो पार्टस की दुकानों और निर्धारित सीमा से बाहर सामान रखने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। वाहनों को जब्त किया गया निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों को जब्त कर थाना कोतवाली भेजा गया। लापरवाही से वाहन पार्क करने वालों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया। कलेक्टर ने 10 दिन के भीतर सभी अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। मवेशियों को गोशाला भेजने दिए निर्देश साथ ही सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को गोशाला में भेजने और रेडक्रॉस चौराहे के पास बैठने वाले चारा विक्रेताओं को मंडी परिसर में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। नगरपालिका और राजस्व विभाग की टीम को इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा गया है। इस दौरान एसडीएम सोनल सिडाम, तहसीलदार हिमांशु भलावी, कोतवाली के नगर निरीक्षक शफीक खान, यातायात निरीक्षक ललित धुर्वे सहित पुलिस बल और नगरपालिका की टीम मौजूद रही।