मध्य प्रदेश के मैहर में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। महाराजा नगर वार्ड नंबर 1 में हुई इस घटना में नेत्रहीन बृजकिशोर साकेत और उनकी पत्नी विमला साकेत को सिर में गंभीर चोटें आईं। पानी भरने को लेकर हुआ विवाद घटना उस समय हुई जब साकेत दंपति के घर के सामने लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर उनके पड़ोसी कृष्णा चौधरी और उनकी पत्नी निशा चौधरी से विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीय बृजकिशोर और 57 वर्षीय विमला को मोहल्ले के लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। झड़प में दूसरे पक्ष से कृष्णा चौधरी के हाथ में भी चोट आई है। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Post navigation दम घुटने से कपड़ा ब्रोकर की मौत:पत्नी से चल रहा था विवाद, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया, कहा- किसी परिचित ने की हत्या मंडला में यातायात व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे कलेक्टर-एसपी:मवेशियों को गोशाला भेजने और दुकानों के सामने पार्किंग ब्लॉक्स पर निशान लगाने कहा