भाजपा मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को श्योपुर में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें पटेल के बयान को जनता विरोधी बताया गया। कांग्रेस के जिला प्रभारी और सबलगढ़ के पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाहा ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले जनता को भगवान मानती थी। अब उन्हीं के मंत्री जनता को भिखारी कह रहे हैं। कुशवाहा ने कहा कि भाजपा पिछले 20 साल से जनता के वोट से सत्ता में है। लेकिन अब उन्हें इतना घमंड हो गया है कि वे जनता का ही अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने घोषणा की है कि 8 मार्च को जिला मुख्यालय पर प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पटेल के इस्तीफे की मांग की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चौहान, विधायक मुकेश मल्होत्रा, दौलतराम गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation वरिष्ठ नागरिकों की गायन प्रतिभा उभारने का प्रयास:इंदौर में ‘वॉइस ऑफ सीनियर्स-7’ के पहले ऑडिशन में 90 प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुति फर्जी कॉल सेंटर का मास्टरमाइंड टीकमगढ़ से जुड़ा:भोपाल पुलिस ने आरोपी अफजल के रिश्तेदारों की तलाश, क्रेशर संचालक भी शामिल