इंदौर में मंगल सिटी सिनेमा के मालिक पर धमकाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है। नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। बकाया टैक्स की वसूली पर दी धमकी जानकारी के अनुसार, नगर निगम अधिकारियों के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी महेन्द्र सिंह राठौर (निवासी नंदानगर) बकाया टैक्स वसूलने के लिए मंगल सिटी सिनेमा पहुंचे थे। वसूली टीम ने सिनेमा को 7 दिन का समय दिया और प्रसारण भी बंद करवा दिया था। इसके बाद आंशिक भुगतान किया गया और टीम वापस लौट गई। 1 मार्च की रात सिनेमा मालिक राजेश मंगल ने महेन्द्र सिंह को फोन किया और कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। इस घटना के बाद महेन्द्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और अगले दिन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किया मामला शिकायत की जांच के बाद विजयनगर पुलिस ने मंगल सिटी सिनेमा के मालिक राजेश मंगल के खिलाफ धारा 351(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई की। नगर निगम के राजस्व वसूली अभियान के दौरान सरकारी अधिकारियों से की गई अभद्रता और धमकी को लेकर पुलिस अब आगे की जांच कर रही है। Post navigation रीवा में नया बस स्टैंड बना शराबियों का अड्डा:सार्वजनिक जगह पर असामाजिक तत्व बैठकर पीते हैं शराब; पुलिस का दावा- लगातार हो रही कार्रवाई खरबूज-तरबूज फसल नुकसान पर 60 हजार तक मुआवजे की मांग:बुरहानपुर सांसद, विधायक और किसान प्रतिनिधि ने सीएम से की मुलाकात