16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगड़िया और उनके साथ आए सदस्यों ने मंगलवार शाम सांची स्तूप और उदयगिरि गुफाओं का दौरा किया। उन्होंने सांची स्तूप के ऐतिहासिक महत्व की सराहना की। ये स्तूप तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में सम्राट अशोक ने बनवाया था। प्रतिनिधियों ने लाइट एंड साउंड शो के जरिए सांची के इतिहास और बौद्ध धर्म के विकास के बारे में जानकारी ली। वाराह अवतार की प्रतिमा ने किया मंत्रमुग्ध इसके बाद उन्होंने उदयगिरि गुफाओं का भ्रमण किया। इन गुफाओं में भगवान विष्णु और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां उकेरी गई हैं। यहां बनी वाराह अवतार की विशाल प्रतिमा और अन्य मूर्तियां देखकर वे प्रभावित हुए। ‘सांची और उदयगिरि सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक’ इस दौरान कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम मुकेश सिंह और पुरातत्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। वित्त आयोग के सदस्यों ने कहा कि ये स्थल भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के अमूल्य प्रतीक हैं। तस्वीरों में देखें भ्रमण की झलकियां… Post navigation Ram Charan and Kiara Advani starrer ‘Game Changer’ OTT release: Find out where to watch the film in Hindi मिनी ट्रक ने पुलिस आरक्षक को कुचला:शादी समारोह में जा रहे थे, सिर से पहिया गुजरने से मौके पर मौत