बैतूल एसपी निश्चल एन. झारिया ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर एक प्रधान आरक्षक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश दिया है। रक्षित केंद्र, बैतूल में तैनात प्रधान आरक्षक साहबलाल धुर्वे 244 दिनों से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे। विभागीय जांच में पाया गया कि धुर्वे ने मध्य प्रदेश पुलिस रेगुलेशन के पैरा 64(4) का उल्लंघन किया। इस नियम के अनुसार हर पुलिसकर्मी को अनुशासन में रहना और विधिसंगत आदेशों का पालन करना जरुरी है। अपना पक्ष रखने का दिया मौका जांच के दौरान धुर्वे के खिलाफ सभी आरोप सिद्ध हुए। एसपी ने उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उनके सेवा अभिलेख से पता चला कि वे पहले भी कई बार अनुशासनहीनता का प्रदर्शन कर चुके हैं। एसपी बोले- साख बनाए रखने के लिए कार्रवाई जरूरी एसपी झारिया ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल की साख बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभाग में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कर्तव्य में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। Post navigation Celebrity MasterChef: Major showdown between Gaurav Khanna and Nikki Tamboli after Farah Khan comments, ‘clearly she said that you didn’t do anything’ त्योहारों को लेकर सतना-मैहर में पुलिस का पैदल मार्च:शांति बनाए रखने की अपील; आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर रहेगी नजर