बुरहानपुर में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) की बैठक रखी गई। मांडवा में आयोजित बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा हुई। जयस नेपानगर ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश कनासे ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं की खराब स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की भारी कमी है। बार-बार मांग के बावजूद स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्कूलों में भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। हाट के दौरान शराब सेवन पर प्रतिबंध
बैठक में भगोरिया हाट को लेकर विशेष चर्चा की गई। संगठन ने युवाओं को जागरूक किया कि हाट के दौरान शराब का सेवन प्रतिबंधित है। साथ ही पदाधिकारियों ने युवाओं को उनके कानूनी अधिकारों और पेसा एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी। 7 से 13 मार्च तक लगेगा भगोरिया हाट
भगोरिया हाट को लेकर चर्चा की गई। भगोरिया हाट 7 मार्च को नावरा, 8 मार्च को बोरी, 9 मार्च को नेपानगर, 10 मार्च को धूलकोट, 11 मार्च को झिरपांजरिया, 12 मार्च को दवाटिया, तथा 13 मार्च को अंबा और खातला में लगेगा। ये उपस्थित रहे-
बैठक में पूर्व सरपंच रतन, तेरसिंग, राजेश ईश्वर, कैलाश गाठिया, ढाबा मालसिंग, सुरेश मालसिंग, अजय भुरला, संदीप बियानसिंग, बिस्टा डावर, मुकेश रावत, मास्टर रावत, शिव सोलंकी, नान सिंग, सुनिल उईके सहित अन्य लोग उपस्थित थे।