नर्मदा आह्वान सेवा समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय काव्य कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 मार्च को हरदा के होटल बागवान पैलेस में होगा। कार्यक्रम आयोजक कैप्टन करैया ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से 50 कवयित्रियों को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ साहित्यकार शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक जयकृष्ण चांडक के अनुसार, समारोह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। काव्य पाठ के बाद सभी कवयित्रियों को अतिथियों की मौजूदगी में समिति की ओर से स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। Post navigation बुरहानपुर में जयस की बैठक:भगोरिया हाट पर हुई चर्चा; स्वास्थ्य सुविधाओं की खराब स्थिति पर जताई चिंता Karla Sofia Gascon congratulates winners, expresses gratitude to Academy