भिंड नगर पालिका ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रघुवीर सिंह कुशवाह के जन्म दिवस पर मंगलवार देर रात तक गौरी सरोवर पर नगर गौरव दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर समाजसेवियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि स्व. रघुवीर सिंह कुशवाह ने सदैव गरीबों और जरूरतमंदों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनके जन्मदिन को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। विधायक ने बताया कि 2003 में जब वे पहली बार विधायक बने, तब गौरी सरोवर की खुदाई कराई थी। बजट की कमी के बावजूद सरोवर को सुंदर बनाने का हर संभव प्रयास किया गया, जिसका सुखद परिणाम आज सबके सामने है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा बाल्मीकि, उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भदौरिया, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, नगर पालिका सीएमओ यशवंत वर्मा सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, वीर नारियों और समाजसेवियों का विशेष सम्मान किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को दर्शकों ने भरपूर सराहा। Post navigation बुधवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल को चन्दन त्रिनेत्र भांग आभूषण अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार Swwapnil Joshi: Stories that resonate with the people of the land are the stories that people want to hear