प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी विभिन्न आवासीय इकाइयों के रहवासी संघ के पदाधिकारियों और लोगों के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बैठक की। ये बैठक महापौर सभा कक्ष में मंगलवार दोपहर को आयोजित की गई। महापौर ने गुलमर्ग परिसर, अरावली परिसर, पलाश परिसर और लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत बनी आवासीय इकाइयों में रहने वाले रहवासियों से संवाद किया। लोगों ने पेयजल आपूर्ति, संधारण काम, सीवरेज और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से महापौर को अवगत कराया। महापौर ने इन समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को जल्दी समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी आवश्यक सुधार काम को प्राथमिकता पर जल्द से जल्द पूरा करें। महापौर ने लोगों को आश्वासन दिया कि नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने परिसरों में नागरिक सुविधाओं को सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस बैठक में अपर आयुक्त नरेंद्र नाथ पांडे, अधीक्षण यंत्री डी. आर. लोधी सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं रहवासी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे। रानीबाग कॉलोनी के नियमितीकरण को लेकर भी की बैठक इधर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रानीबाग कॉलोनी के रहवासी संगठन के साथ भी बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य रानीबाग कॉलोनी के नियमितीकरण से संबंधित विषयों पर चर्चा करना था। महापौर भार्गव ने कॉलोनी के निवासियों की समस्याओं और उनके सुझावों को सुना और नगर निगम स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को कहा। महापौर ने आश्वस्त किया कि रानीबाग कॉलोनी के नियमितीकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, जिससे वहां के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ सुगमता से मिल सके। Post navigation 7 Minecraft Enchantments for enhancing the game अब 100% दिव्यांग सबसे पहले नौकरी के हकदार:इंदौर हाईकोर्ट ने रद्द किए इंदौर, कन्नौद और जावरा के विज्ञापन