शिवपुरी जिले की करैरा तहसील में वन विभाग की कार्रवाई से आदिवासी परिवार परेशान हैं। ग्राम दिदावली में रह रहे इन परिवारों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आदिवासी परिवारों का कहना है कि वे पिछले 20 वर्षों से यहां रह रहे हैं। सरकार ने उन्हें कुटीर निर्माण की मंजूरी दी है। जब वे अपनी झोपड़ियों की जगह पक्का मकान बना रहे थे, तब वन विभाग की टीम ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग के कर्मचारियों ने उनकी झोपड़ियों में आग लगा दी। उन्होंने आदिवासियों को गालियां दीं। लाठियों से डराने-धमकाने का प्रयास किया। इस मामले में पीड़ित परिवार मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे। आदिवासी परिवारों ने कलेक्टर से दो मांगें की हैं। पहली, उन्हें उसी स्थान पर कुटीर बनाने की अनुमति दी जाए। दूसरी, वन विभाग को निर्देश दिए जाएं कि वे उन्हें परेशान न करें। Post navigation 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या:पन्ना में पारिवारिक विवाद के चलते मोहन्द्रा गांव में हत्या; आरोपी गिरफ्तार BCCI VP Rajeev Shukla to visit Pakistan to watch ICC Champions Trophy semifinal at Lahore