इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में 5 पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इन अधिकारियों ने अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर ली है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीसीपी अंकित सोनी, एडीसीपी सीमा अलावा और प्रियंका डुडवे समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में उप निरीक्षक जयनारायण कोगरे, ऋषिराज चतुर्वेदी, कृष्णा राठौर और सहायक उप निरीक्षक आशा मिश्रा व प्रेम सिंह चौहान शामिल हैं। सभी को शाल, श्रीफल, मोमेंटो और पुष्प माला से सम्मानित किया गया। डीसीपी अंकित सोनी ने कहा कि इन अधिकारियों ने अनुशासित पुलिस विभाग में चुनौतीपूर्ण ड्यूटी करते हुए जनता की सेवा की है। अब उन्हें स्वयं और परिवार को समय देने की बारी है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी अपनी समस्याएं और अनुभव साझा करने के लिए कभी भी विभाग में आ सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह रिटायरमेंट नहीं, बल्कि जीवन की नई पारी की शुरुआत है। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भावुक होकर अपने साथियों से विदाई ली। Post navigation NMOPS के प्रांतीय संयोजक ने सांसद को सौंपा ज्ञापन:कहा-पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग प्रधानमंत्री के समक्ष रख दें और पूरी भी कराएं Bombay High Court stays order to register FIR against ex-SEBI chief Madhabi Buch, others