सागर | कलेक्टर राजस्व अफसरों के कामों की समीक्षा 6 मार्च करेंगे। यह बैठक सुबह 10ः30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में की जाएगी। बैठक में प्रभारी अधिकारी राहत शाखा, राजस्व आंकिक, स्थापना शाखा, एएफसी, सीएम मानिट, भू अर्जन, नजारत शाखा, न्यायिक शाखा, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, प्रभारी अधिकारी भू-अर्जन, अधीक्षक भू-अभिलेख, तहसीलदार, अपर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ई-गवर्नेंस मैनेजर, प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन, रीडर टू कलेक्टर, अपर कलेक्टर, संभागीय सलाहकार आरसीएमएस पोर्टल सहित सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित रहेंगे। समीक्षा बैठक में आरसीएमएस प्रकरणों की न्यायालय वार समीक्षा, नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों की समीक्षा, अतिक्रमण के दर्ज, निराकरण एवं अर्थदण्ड वसूली का पत्रक, विशेष राजस्व अभियान, गिरदावरी, वसूली प्रकरण, आबादी सर्वे (स्वामित्व योजना) की समीक्षा की जाएगी। Post navigation Two drown in river Godavari in Rajahmundry स्कूल शिक्षा विभाग:नया शैक्षणिक सत्र 27 दिन बाद, प्राइवेट स्कूलों ने किताबों की सूची चस्पा नहीं की