दुष्कर्म मामले में जमानत पर चल रहे आसाराम का वापस उज्जैन मंगलनाथ स्थित आश्रम पर आना हुआ। रविवार को वह दो गाड़ियों से इंदौर निकल गया था व सोमवार सुबह छह बजे वापस आश्रम में आ गया। इसके बाद आयुर्वेद अस्पताल पहुंचकर दोबारा पंचकर्म कराया। इस दौरान अस्पताल में आसाराम की टीम पहले से मौजूद रही। बाउंसर भी बढ़ा दिए। एक सप्ताह होने को आ गया है आसाराम के उज्जैन स्थित आश्रम में समर्थकों व अनुयायियों का मजमा लगा है। जबकि जमानत सशर्त मिली है जिसमें स्पष्ट है कि किसी तरह के प्रवचन इत्यादि कोई कार्यक्रम नहीं कर सकेंगे। इसके बावजूद सैकड़ों समर्थकों व अनुयायियों को आश्रम में जुटाया गया है व कहा जा रहा है कि प्रोजेक्टर पर पुराने वीडियो दिखा रहे है। सोमवार को भी दिनभर आश्रम में आवाजाही बनी रही। ये भी तय हुआ कि आसाराम को पंचकर्म थैरेपी देने के लिए मंगलवार से आयुर्वेद अस्पताल की तीन सदस्यीय टीम स्वंय आश्रम जाएगी। Post navigation ठगी की शिकार महिलाओं ने पुलिस को दिया आवेदन:लिखा- सिर्फ भस्म आरती अनुमति मांगी थी, ऐसे फंसेंगे ये पता नहीं था ‘India will start favourites, but …’: Ricky Ponting cautions Rohit Sharma’s team against underestimating Australia despite the edge