इंदौर के खजराना पुलिस ने जेल से छूटते ही लोगों को धमका रहे भय्यू सुरीला उर्फ एहसान खान को पकड़ा है। आरोपी पर हत्या, लूट और मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन जमानत पर बाहर आते ही वह व्यापारियों को धमकाने लगा। आरोपी जेल से छूटने के बाद वह फिर से इलाके में लोगों को डराने-धमकाने में लग गया था, जिसके चलते पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को सूचना मिली कि वह राजीव नगर बड़ला के आसपास देखा गया है। जब पुलिस की टीम उसे पकड़ने पहुंची तो वह भागने लगा और इस दौरान गिरकर घायल हो गया। पैर में चोट आई है। पुलिस ने तुरंत उसका मेडिकल परीक्षण करवाया और सोमवार शाम को ही उसे फिर से जेल भेज दिया। अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच की टीम ने पत्थर गोदाम रोड स्थित पशु चिकित्सालय के पास से दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान असलम (निवासी चंदन नगर) और शाहरुख के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन अवैध फायर आर्म्स और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिन्हें उन्होंने छिपाकर रखा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।