रीवा के चोरहटा बाईपास के पास सोमवार शाम रीवा से इंदौर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस बस पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ पथराव कर दिया। इस हमले में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस ड्राइवर भी जख्मी हुआ है। बस ड्राइवर राम वैरागी के अनुसार, बस में 30 यात्री सवार थे और यह नए बस स्टैंड से रवाना होकर जैसे ही चोरहटा थाने के पास पहुंची, तीन नकाबपोश बदमाशों ने बड़े-बड़े पत्थरों से हमला कर दिया। पत्थर बस के कांच तोड़ते हुए एक यात्री के सिर पर जा लगे, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसके सिर से खून बहने लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ा। घायल की हालत गंभीर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल यात्री को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। चोरहटा थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा रही है और हमलावरों की पहचान के लिए जांच जारी है। Post navigation Emraan Hashmi opens up about feeling envious of other actors in Bollywood: ‘There’s always a battle in my head’ लोडिंग ऑटो और बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल:नीमच के मनासा-मंदसौर मार्ग पर हुई घटना के बाद ऑटो चालक फरार