नीमच जिले के मनासा-मंदसौर मार्ग पर सोमवार शाम झवर पेट्रोल पंप के सामने लोडिंग ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घटना शाम 7:30 बजे की है। बाइक सवार तीनों युवक मनासा से अपने गांव चपलाना जा रहे थे। इसी दौरान मंदसौर से मनासा की ओर आ रहे लोडिंग ऑटो से उनकी टक्कर हो गई। एंबुलेंस पायलट नरेंद्र खींची और सहयोगी पायलट रोहित सेन घायलों को मनासा शासकीय अस्पताल ले गए। घायलों की पहचान करण सिंह (30) निवासी थदेड़, सूरज (30) और अर्जुन सिंह (30) निवासी चपलाना के रूप में हुई। तीनों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को नीमच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। Post navigation रीवा में यात्री बस पर नकाबपोश बदमाशों ने पथराव किया:सिर पर पत्थर लगने से एक यात्री गंभीर घायल, ड्राइवर भी जख्मी अशोकनगर में अतिक्रमण और गलत पार्किंग पर 57 चालान कटे:ट्रैफिक पुलिस ने 24 हजार रुपए वसूले, 3 किमी के दायरे में अतिक्रमण हटाया