विदिशा के सम्राट अशोक अभियांत्रिकी संस्थान में चल रहे 22वें श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में आरजीपीवी यूनिवर्सिटी भोपाल ने सिस्टेक रातिबड़ को 55 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में आरजीपीवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 145 रन बनाए। जवाब में सिस्टेक की टीम 17.5 ओवर में महज 90 रन पर सिमट गई। मैच में शिवनंदन इनवाती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 4 मार्च को होने वाले पहले सेमीफाइनल में आरजीपीवी का सामना एमआईटीएस ग्वालियर से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में एसएटीआई विदिशा और ओरियंटल भोपाल की टीमें भिड़ेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 5 मार्च को खेला जाएगा। इंजीनियरिंग छात्रों के साथ-साथ शहर के क्रिकेट प्रेमी भी एसएटीआई परिसर में पहुंचकर मैचों का आनंद ले रहे हैं। फाइनल के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। Post navigation बालाघाट में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक:एरियर्स भुगतान समेत केशलैस चिकित्सा सुविधा की मागं रखी Penn community reacts with concern and uncertainty over graduate admissions cuts