सागर | शिक्षक भर्ती परीक्षा व पर्यवेक्षक की परीक्षा की तारीखें आगे बढ़ा दी गई हैं। इन दोनों परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित महिला बाल विकास पर्यवेक्षक चयन परीक्षा की तारीख 7 मार्च कर दी है। पहले परीक्षा 28 फरवरी को होना थी। इसी तरह माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2024 की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 20 मार्च-2025 से शुरू होने वाली थी। अब परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होगी। यह स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के तहत आयोजित की जा रही है। हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के पालन में ईएसबी ने आवेदन की तारीख भी बढ़ाई है। Post navigation तीन दिन बाद सप्लाई हुई तो पीला और मटमैला पानी आया, नई पाइपलाइन के कारण बनी ऐसी स्थिति मझगुंवा के पास बाइक को मालवाहक ने टक्कर मारी, जीजा-साले की मौत