छिंदवाड़ा में केमिस्ट प्रीमियम लीग के फायनल मुकाबले में छिंदवाड़ा टाइगर्स ने पंजाब किंग्स को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। रविवार को 2 सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला गया। जिला औषधि विक्रेता संघ के जिला मीडिया प्रभारी शक्ति दुबे ने बताया कि रविवार को केमिस्ट लीग के आखरी दिन तीन मैच खेले गए। सेमीफाइनल का पहला मैच छिंदवाड़ा टाइगर बनाम छिंदवाड़ा लायंस के बीच खेला गया। इसमें छिंदवाड़ा टाइगर्स ने आसान जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और नवेगांव इलेवन के मध्य खेला गया। पंजाब किंग्स ने नवेगांव इलेवन को हराकर फाइनल में जगह बनाई। छिंदवाड़ा टाइगर्स और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। छिंदवाड़ा टाइगर्स निर्धारित ओवरों 10 ओवरों में 139 रन बनाए थे, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 118 रन ही बना पाई। इस प्रकार छिंदवाड़ा टाइगर्स ने फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम को 11 हजार नगद एवं उपविजेता टीम को पांच हजार नगद राशि दी गई। फाइनल मुकाबले में पहुंचे सासंद विवेक बंटी साहू कैमिस्ट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जिले के सांसद विवेक बंटी साहू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की, साथ ही फाइनल खिताब जीती छिंदवाड़ा टाइगर्स को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।