बैतूल पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बैतूल-खंडवा रोड पर नांदा गांव के पास फॉरेस्ट बेरियर के पास से महाराष्ट्र के अमरावती जिले के रहने वाले 19 वर्षीय प्रशिक चक्रवर्ती और महेंद्र सिंह पालवी को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया। दोनों बजाज पल्सर बाइक से सफेद बोरियों में शराब की तस्करी कर रहे थे। 53 लीटर शराब जब्त आरोपियों के पास से 53.38 लीटर देशी शराब जब्त की गई है, जिसमें गोल्डन संतरा, खास लाइम पंच, गुलाबी संतरा और मीठी सौंफ शराब शामिल है। जब्त शराब की कीमत 21,210 रुपए है। इसके अलावा 80,000 रुपए की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आरोपियों के पास शराब परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लोगों से अवैध शराब की तस्करी और बिक्री से जुड़ी किसी भी जानकारी को गोपनीय रूप से साझा करने की अपील की है। Post navigation सिंगरौली में यातायात उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई:तीन वाहनों पर लगाया जुर्माना; फरवरी में वसूले 6.11 लाख बड़वानी से अंजड़ पहुंची श्री खाटूश्याम की निशान यात्रा:250 से अधिक श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 301 निशान; फाग उत्सव में डूबा मंदिर परिसर