फाल्गुन माह के दौरान रविवार को बड़वानी से अंजड़ नगर के श्री खाटूश्याम मंदिर में निशान यात्रा पहुंची। श्याम भक्तों ने बाबा का पूजन-अर्चन कर 301 निशान अर्पित किए। यात्रा में 250 से अधिक महिला-पुरुष भक्त शामिल हुए। ढोल-ताशे और भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए यात्रा बड़वानी के श्याम मंदिर से निकली। मार्ग में जय श्रीश्याम के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। श्री श्याम मंदिर सेवा समिति और ट्रस्ट मंडल ने यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। सभी भक्तों को कड़ी खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर प्रांगण में श्याम बाबा के फाग भजनों पर भक्तों ने नृत्य किया और एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाकर होली का उत्सव मनाया। निशान यात्रा प्रभारी राजेश अग्रवाल और शुभम अग्रवाल ने बताया कि यह यात्रा चार साल से निकाली जा रही है। श्याम भक्तों के अनुसार, फाल्गुन माह श्याम बाबा को विशेष प्रिय है। इसलिए इस माह में निशान यात्रा का आयोजन किया जाता है। यात्रा का उद्देश्य कलियुग के देवता श्री श्याम बाबा की महिमा का प्रचार-प्रसार करना है। इस आयोजन में श्याम मंदिर सेवा समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation बैतूल में 53 लीटर अवैध शराब जब्त:21 हजार के शराब के साथ महाराष्ट्र के दो युवक गिरफ्तार Vineet Kumar Singh reveals he visits Shah Rukh Khan’s Mannat whenever he feels low: ‘Mannat sirf ek ghar nahi hai, Mannat hum jaison ki himmat hai’