सिंगरौली में इंडियन रेड क्रॉस समिति और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र ने अंबेडकर चौक पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में विधायक रामनिवास शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में मरीजों के ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हीमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुप की जांच की गई। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एसडी सिंह ने बताया कि 190 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें सबसे अधिक हीमोग्लोबिन की कमी के मरीज पाए गए। सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं और आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया गया। विधायक रामनिवास शाह ने रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सोसाइटी दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराने में सफल रही है। साथ ही, उन्होंने ट्रामा सेंटर कैंपस स्थित जन औषधि केंद्र की कम कीमत वाली दवाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। विधायक ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों की ओर से बाहर की दवाएं लिखने की समस्या को भी उठाया। उन्होंने इस विषय पर कलेक्टर से चर्चा करने का आश्वासन दिया। Post navigation अमित दीवान सुसाइड केस में फरार ऋषि, भैय्यू सराठे अरेस्ट:2 फरवरी से थे फरार, भोपाल में पुलिस को देख भागा था ऋषि ग्वालियर कोर्ट से ससुर, जेठ और पति फरार:दहेज प्रताड़ना और छेड़छाड़ केस; जेल वारंट जारी होते ही पुलिस को दिया चकमा