बड़वानी में पहाड़िया होम डेकोर और डेंटल क्लिनिक की चौथी मंजिल पर आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को 7 घंटे का समय लगा। शोरूम संचालक डॉ. चक्रेश पहाड़िया ने बताया कि चौथी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट की जांच के दौरान अचानक बिजली बंद हो गई। इसके बाद चिंगारियां निकलनी शुरू हुईं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही बड़वानी, अंजड़, राजपुर, पलसूद, निवाली, सेंधवा और खेतिया से फायर फाइटर्स पहुंचे। धार जिले से कुक्षी, मनावर, पीथमपुर और खरगोन जिले से बिस्टान और भीकनगांव से भी दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आसपास के थानों की पुलिस को भी बुलाया एसपी जगदीश डावर ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सुरक्षा के लिए आसपास के थानों की पुलिस को भी बुलाया गया। नगर पालिका, एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में सहयोग किया।