ग्वालियर| अंचल की सुख समृद्धि की कामना के साथ लक्षचंडी महायज्ञ का आयोजन 14 से 21 अप्रैल तक किया जा रहा है। शनिवार को मेला परिसर में भूमिपूजन किया गया। आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरि, हरिदास महाराज, आनंद गिरि, बरूआ बाबा, संत कृपाल आदि संतों की मौजूदगी में भूमिपूजन कराया। संयोजक मुकेश अग्रवाल, यजमान राहुल गर्ग, कपिल कुमार, ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विधायक प्रीतम लोधी, विवेक गुप्ता, कपिल जैन, सुरेश बंसल, महेंद्र शर्मा, उमाशंकर शर्मा, अमित सेठी, संजय गर्ग, अमित, डा. रजनीस नीखरा, अनूप अग्रवाल, अरुण बंसल पूजन में शामिल थे। चंबल विकास परिषद के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया महायज्ञ में 21 आचार्य 11 हजार विद्वान ब्राह्मण एक लाख दुर्गा सप्तशती के पाठ करेंगे। महायज्ञ के लिए 11 नदियों, 5 महासागरों 1 सरोवर आैर दो देवी स्थानों से जल लाया जाएगा। महायज्ञ के दौरान 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक भागवत कथा कहेंगे। सुबह 6 से 11 बजे तक यज्ञ का कार्यक्रम चलेगा। Post navigation गायत्री महायज्ञ में आहुतियां दीं,दीपयज्ञ में जलाए दीपक बागेश्वर बाबा की ब्रांडिंग का छिपा फॉर्मूला:11 महीने में 3 बार मोदी से मिले धीरेंद्र शास्त्री; राष्ट्रपति की हामी, तब घोड़ी चढ़े दलित दूल्हे