मप्र पुलिस का अभिनव नवाचार ‘नशे से दूरी है जरूरी’

मादक पदार्थ एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किशोर, युवा एवं अन्य नागरिकों को जागरूक करने एवं इसकी लत से दूर रहने के संबंध में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा एक अभियान ‘नशे से दूरी – है जरूरी’ दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई तक सम्पूर्ण प्रदेश में चलाया जा रहा है.

DGP श्री कैलाश मकवाणा ने इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी, इसके महत्व पर चर्चा की एवं समाज के सभी वर्गों से आव्हान एवं अपील की कि इस संदेश को दूरस्थ इलाकों तक पहुंचाएं।