कुबेरेश्वर धाम में चल रहे रुद्राक्ष महोत्सव के पांचवें दिन शनिवार को 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा सुनी। पंडाल में लगभग 6 लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। शनिवार को करीब 10 लाख से अधिक भक्तों को दोनों समय के भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। वहीं, फुलेरा दूज के दिन कुबेरेश्वरधाम पर निर्मित शिवलिंग पर धतूरा अर्पित किया गया। इस मौके पर आधी रात से ही यहां पर भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा था। फुलेरा दूज पर पांच क्विंटल फूलों से मंदिर परिसर को सजाया गया। Post navigation March 2025 movie calendar: Hollywood dramas releasing this month साल में एक बार ऐसा शृंगार:महाकाल ने एकसाथ 5 रूपों में दिए दर्शन