खिलचीपुर में 2 मार्च (रविवार) से अतिविष्णु यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कैवल्य योग आश्रम न्यास समिति, दोलाज के तत्वावधान में होने वाले इस यज्ञ की शुरुआत सुबह 9 बजे नाहरदा मंदिर से कलश यात्रा के साथ होगी। इस भव्य कलश यात्रा में 1100 से अधिक महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चलेंगी, जो इस धार्मिक आयोजन को और भी दिव्य और आकर्षक बना देंगी। शाम को बड़ा मेला ग्राउंड में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी नगरवासी और श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। झांकियां और नृत्य प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण का केंद्र कलश यात्रा में छत्तीसगढ़ से आए कलाकारों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही 10 से अधिक झांकियां भी निकाली जाएंगी, जो दर्शकों को धार्मिक और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर देंगी। नगरवासी जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ा मेला ग्राउंड स्थित यज्ञशाला पहुंचेगी। संत डॉ. रघुनाथानंद अवधूत जी महाराज का मिलेगा सानिध्य कैवल्य योग आश्रम न्यास समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन संत डॉ. रघुनाथानंद अवधूत जी महाराज की पावन उपस्थिति में होगा। यज्ञशाला में 45 दिनों तक सुबह-शाम छत्तीसगढ़ के कलाकारों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम में 3 मार्च को दोपहर 12 से 3 बजे तक रामकथा का आयोजन होगा। 9 से 15 मार्च तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा शिव महापुराण, रामलीला और अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 3000 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद आयोजकों के अनुसार, इस भव्य कलश यात्रा और यज्ञ में लगभग 3000 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। यह आयोजन खिलचीपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का माहौल लेकर आएगा। Post navigation Exclusive – Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’s Tanuj Mahashabde aka Mr Iyer on being single; says ‘Main real-life ka Popatlal hoon’ किन्नर महामंडलेश्वर ने इंदौर में बांटे बरकती सिक्के:नाशिक से उज्जैन जाते वक्त दिव्य शक्ति पीठ पहुंचीं पूजा माई नदंगिरि आईसाहेब