छतरपुर के बड़ामलहरा थाना पुलिस ने शुक्रवार रात दरगुवां गांव में हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से करीब 1 लाख 60 हजार रुपए की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद हुई। बड़ामलहरा थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के अनुसार, दरगुवां गांव में एक घर से चोरी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मुखबिर तंत्र के जरिए संदिग्धों की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दरगुवां गांव के तीन आरोपियों मदन यादव, हरसू उर्फ हर्ष नामदेव और उदय प्रताप सिंह उर्फ हल्के को गिरफ्तार किया। इनसे मंगलसूत्र, लॉकेट, चूड़ी और पायल समेत कई जेवरात बरामद हुए। जांच में सामने आया कि मदन यादव पर पहले से मारपीट और अवैध शराब के तीन मामले दर्ज हैं। उदय प्रताप पर अवैध शराब का एक मामला है। हरसू उर्फ हर्ष पर मारपीट का एक मामला दर्ज है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post navigation मुख्तयारगंज आरओबी में बड़ा बदलाव:31 करोड़ के प्रोजेक्ट में चौड़ाई 12 से घटाकर 8.40 मीटर की; जाम की आशंका शाजापुर में अधिकारी-कर्मचारी खेल प्रतियोगिता शुरू:14 विभागों की क्रिकेट टीमें मैदान में उतरीं, बैडमिंटन में 31 खिलाड़ी