सतना में मुंबई-हावड़ा रेल खंड के मुख्तयारगंज में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव किया गया है। 31 करोड़ की लागत से बन रहे इस पुल की चौड़ाई को 12 मीटर से घटाकर 8.40 मीटर कर दिया गया है। लोगों ने बताया कि सेतु निगम ने यह बदलाव बिना किसी सार्वजनिक सूचना के किया है। इस कटौती से भविष्य में ट्रैफिक की समस्या बढ़ने की आशंका है। पुल की लंबाई 650 मीटर यथावत रखी गई है। वर्तमान में सिविल लाइन से सर्किट हाउस चौक के बीच 60 साल पुराना आरओबी साढ़े 12 मीटर चौड़ा है। इसमें दोनों तरफ साढ़े तीन मीटर का फुटपाथ भी है। इसकी तुलना में नया पुल काफी संकरा होगा। चौड़ाई कम करने का कारण स्थानीय भवनों को बचाना बताया जा रहा है। स्थानीय विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने भी सेतु निगम को पत्र लिखकर चौड़ाई कम करने की बात कही थी। इसके बाद सिविल लाइन एरिया में भी पुल की चौड़ाई 12 मीटर से घटाकर 8.40 मीटर कर दी गई। संविदाकार संजय शुक्ला के अनुसार, उन्होंने आरओबी की मूल ड्राइंग 12 मीटर चौड़ाई की बनाई थी। लेकिन सेतु निगम ने बाद में इसमें बदलाव कर दिया। Post navigation Gajraj Rao reveals his wife is a big fan of Pani Puri छतरपुर में लाखों की चोरी का खुलासा:डेढ़ लाख के जेवरात और नकदी के साथ तीन आदतन अपराधी गिरफ्तार