राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जनसंपर्क अधिकारी (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग )परीक्षा-2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके अंतर्गत 18 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पूर्णतः अस्थाई रूप से चयनित किया है। ओ.एम.आर.शीट में सभी प्रश्नों के विकल्प भरने के लिए जारी निर्देश के बावजूद 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 11 अभ्यर्थियों को परीक्षा में अयोग्य घोषित किया गया है। बता दें कि 6 पदों पर भर्ती के लिए 31 हजार 912 ने आवेदन किए। परीक्षा 17 मई 2025 को हुई और इसमें केवल 1555 ही शामिल हुए। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा का परिणाम जारी कर साक्षात्कार के लिए सफल घोषित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों व नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता रद्द कर दी जाएगी तथा पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार केलिए सम्मिलित किया जाएगा। काउंसलिंग के विस्तृत कार्यक्रम के संबंध में आयोग की वेबसाइट एवं अन्य माध्यम से यथा समय सूचित कर दिया जाएगा। Post navigation सरकारी नौकरी:जामिया मिलिया इस्लामिया में 306 पदों पर निकली भर्ती; 80 हजार से ज्यादा सैलरी, रिटन टेस्ट से सिलेक्शन कक्षा 6 के 47% बच्चों को नहीं आते पहाड़े:तीसरी के 45% को नहीं पता 100 तक की गिनती; शिक्षा मंत्रालय की PARAKH रिपोर्ट जारी