हरदा में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फाइल वार्ड के पास टिमरन नदी में एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान भैयालाल गौर (57) के रूप में हुई है। वह दूधकच्छ गांव का रहने वाला था। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह मर्सकोले के अनुसार, भैयालाल 23 फरवरी रविवार से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी। भैयालाल को मिर्गी की बीमारी थी परिजनों ने बताया कि भैयालाल को मिर्गी की बीमारी थी। साथ ही उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। मृतक अपने परिवार के साथ घाट के पास खेत में बने मकान में रहता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। थाना प्रभारी के अनुसार, शव करीब 5-6 दिन पुराना लग रहा है। Post navigation Moin Khan says it’s time to rebuild Pakistan team विदिशा मंडी में किसानों की उपज तौल में बदलाव:1 मार्च से सिर्फ मंडी परिसर में होगा तौल कार्य, नियम तोड़ने पर लाइसेंस होगा निलंबित