मध्य प्रदेश के मंत्री नारायण सिंह पंवार ने शुक्रवार को ब्यावरा जनपद पंचायत की साधारण सभा की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री पंवार ने जल निगम को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर घर नल योजना का लाभ सभी गांवों तक पहुंचना चाहिए। पेयजल आपूर्ति में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई के आदेश दिए। घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदारों से वसूली करने को कहा। ‘समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक करें’
बिजली विभाग की समीक्षा में उन्होंने बिल भुगतान पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे लोगों को समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक करें। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संसाधन और शिक्षकों की कमी को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को गांव-गांव जाकर योजनाओं का प्रचार करने को कहा। इससे किसान और पशुपालक सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। ‘योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए’
बैठक में जनपद अध्यक्ष राधा जगदीश गुर्जर, उपाध्यक्ष सीमा कुंवर हिरेंद्र, सीईओ आर.के. मंडल समेत कई अधिकारी मौजूद थे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देखिए बैठक के दौरान ली गई तस्वीरें…