उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार 2 मार्च को अमरकंटक पहुंचेंगे। वे सुबह 6:45 बजे कटनी से ट्रेन द्वारा अनूपपुर की यात्रा करेंगे। अनूपपुर से सीधे अमरकंटक जाएंगे। मंत्री परमार दोपहर 12:30 बजे नगर परिषद अमरकंटक के मैदान में विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। उनका रात्रि विश्राम अमरकंटक में ही निर्धारित है। अगले दिन 3 मार्च को सुबह वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर 12:30 बजे अमरकंटक से अनूपपुर के लिए रवाना होंगे। अनूपपुर से दोपहर 2:30 बजे ट्रेन से भोपाल की यात्रा करेंगे।