खंडवा जिले के सीएम राइज स्कूलों में बस चलाने वाले ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को वेतन और पीएफ न मिलने को लेकर विरोध जताया। सभी जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर ट्रांसपोर्ट कंपनी की शिकायत की। ड्राइवरों और कंडक्टरों ने बताया कि वे 15 जून 2024 से स्कूल बसों में काम कर रहे हैं। उनकी सैलरी से पीएफ की कटौती हो रही है, लेकिन अब तक खाते में एक भी पैसा जमा नहीं हुआ। बता दें कि खंडवा जिले के छैगांवमाखन, आनंद नगर, जावर, मूंदी, हरसूद में सीएम राइज स्कूल बसों का संचालन समाया स्कूल बस ट्रांसपोर्ट कंपनी कर रही है। ड्राइवर-कंडक्टर बोले- गड़बड़ी हो रही ड्राइवर-कंडक्टर का कहना है कि कंपनी ने 10,410 रुपए मासिक वेतन तय किया था, लेकिन पीएफ काटकर सिर्फ 8,700 रुपए मिल रहे हैं। 15 जून 2024 से जनवरी 2025 तक पीएफ का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) तक नहीं मिला। कंपनी के अधिकारी कह रहे हैं कि पहले 6 महीने का पीएफ नहीं दिया जाएगा। दूसरे जिलों में 9,900 रुपए वेतन मिल रहा, लेकिन यहां गड़बड़ी की जा रही है। चार दिन में समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल ड्राइवरों और कंडक्टरों ने साफ कहा कि अगर 4 दिन में उनकी समस्या का हल नहीं निकला, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने कहा कि कंपनी प्रबंधन से बातचीत कर उचित कार्रवाई की जाएगी। Post navigation मंदसौर में नि:शुल्क नेत्र शिविर:138 लोगों की आंखों की जांच, 23 मरीजों को मोतियाबिंद; मुफ्त ऑपरेशन की सिफारिश राजभाषा समिति का हिमाचल-पंजाब दौरा:केंद्रीय कार्यालयों में हिंदी के उपयोग की समीक्षा, राज्यसभा सांसद सोलंकी ने दिए निर्देश